बिंदी किट और कंप्यूटर सिस्टम यूनिट: भारत में टैक्सियों में लोग और क्या-क्या भूलते हैं?

बिंदी किट और कंप्यूटर सिस्टम यूनिट: भारत में टैक्सियों में लोग और क्या-क्या भूलते हैं?

27 юли 2023 г.

भूली हुई वस्तुओं की सूची में सबसे ऊपर मोबाइलफोन है, जो 47% मामलों में छूटता है। इसके बाद 9% मामलों में बैग दूसरे स्थान पर है। इसके बाद वॉलेट और दस्तावेज़ आते हैं, जो क्रमशः 5% और 4.5% मामलों में खोते हैं। अन्य अक्सर खो जाने वाली वस्तुओं में चाबियाँ (4%),कपड़े (3.2%), चश्मा (2.4%), आभूषण (2.3%), घड़ियाँ (2%), और हेडफ़ोन (1.8%) शामिल हैं।

दुर्लभ और असामान्य छूटी चीजों में बिंदी किट, पिंजरा, फूल का बर्तन, छड़ी (वॉकिंग स्टिक) औरयहां तक कि कंप्यूटर सिस्टम यूनिट भी शामिल थी।

कुछ और दिलचस्प तथ्य: यात्री दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी खोई चीजों के बारे में याद दिलाने के लिए हमारी सहायता सेवा से संपर्क करने में सबसे अधिक सक्रिय थे। 67% मामलों में, सामान वास्तव में कार में छूटे थे जिन्हें सफलतापूर्वक उनके मालिकों को सौंप दिया गया। अन्य मामलों में पता चला कि यात्रियों ने अपना सामान कहीं और छोड़ दिया था।

"Maxim" ऐप का उपयोग करके जितनी जल्दी हो सके टैक्सी में छूटी वस्तुओं को पुनः प्राप्त करने के लिए, आपको यात्रा इतिहास पर जाना होगा, ड्राइवर के साथ चैट का चयन करना होगा, उन्हें खोई हुई वस्तु के बारे में जानकारी देनी होगी और मिलने के लिए स्थान और समय तय करना होगा। यह विकल्प उन लोगों के लिए ज्यादा उपयुक्त है, जिन्हें कार से बाहर निकलने के तुरंत बाद अपने सामान के खोने का पता चलता है।

एक अन्य तरीका है - ग्राहक सहायता सेवा से संपर्क करना है। ऐसा करने के लिए, आपको ऐप में "मेनू" खोलना होगा, फिर "समर्थन" चुनना होगा। वहाँ फीडबैक फॉर्म में “एक संदेश लिखें” या “ऑपरेटर को कॉल करें” विकल्प का चयन करना होगा। तदुपरांत, Maxim सेवा के कर्मचारी मामले को सुलझाने एवं खोई हुई वस्तु को उसके मालिकों तक पहुंचाने में सहायता करेंगे।

अपने सामान के खोने से बचाव के लिए, हम सलाह देते हैं कि कार से बाहर निकलने के पूर्व हमेशा जाँच लें कि आपने सब कुछ अपने साथ ले लिया है।