भारत में ट्रैवल ऐप्स का उपयोगकर्ता कौन है?

भारत में ट्रैवल ऐप्स का उपयोगकर्ता कौन है?

29 Ekim 2023

हम सभी अपने दैनिक जीवन में विभिन्न प्रकार के मोबाइल ऐप्स, जैसे सोशल नेटवर्क, मैसेंजर, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म, टैक्सी सेवा ऐप्स आदि का इस्तेमाल करते हैं। प्रायः लोग के विभिन्न समूहों के आधार पर ऐप्स की पसंद अलग-अलग हो सकती है। इस विषय से प्रेरित होकर, Maxim के विशेषज्ञों ने उपयोगकर्ताओं के आंकड़ों का विश्लेषण किया और परिणामों के आधार पर उस व्यक्ति का पता लगाया जो अक्सर यात्रा और डिलीवरी के लिए सर्वाधिक ऑर्डर देता है।

डेटा विश्लेषण के आधार पर यह पता चला कि भारत में टैक्सी सेवा ऐप्स का सबसे अधिक इस्तेमाल करने में पुरुष सबसे आगे हैं, जो 94% हैं।

आयु श्रेणियों में विभाजित करने पर, 25 से 35 वर्ष की आयु के उपयोगकर्ता 45% के साथ प्रथम स्थान पर हैं, जबकि 24 वर्ष से कम आयु के उपयोगकर्ता 38% के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 35 वर्ष से अधिक उम्र के उपयोगकर्ताओं का कुल प्रतिशत 17% है।

जब स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम के इस्तेमाल की बात आती है, तो 96% मामलों में ट्रैवल और डिलीवरी ऐप Android (एंड्रॉयड) पर इंस्टॉल हैं। Travel app उपयोगकर्ताओं के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय स्मार्टफोन Xiaomi है, जो कुल का 21.5% है। वहीं Vivo स्मार्टफोन के उपयोगकर्ता 20.7% के साथ दूसरे स्थान पर हैं। शीर्ष 5 में OPPO (15.9%), Samsung (15.7%) और Realme (12%) भी शामिल हैं।

वैसे, iPhone के उपयोगकर्ता सबसे अधिक वफादार साबित हुए हैं। वे ऐप को अक्सर उच्च रेटिंग प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिए, इस मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर Maxim ऐप को औसत 4.6 की रेटिंग प्राप्त हुई है।

इस प्रकार, औसत डेटा के आधार पर ज्ञात होता है कि "Maxim" टैक्सी सेवा ऐप का सर्वाधिक इस्तेमाल करने वाला उपयोगकर्ता 25-35 आयु वर्ग का पुरुष है, जिसके पास Xiaomi स्मार्टफोन है।

Maxim: Bike Taxi, Car & Auto ऐप को भारत में दस लाख से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। यह उपयोगकर्ताओं को उनकी आवश्यकतानुसार यात्रा हेतु विभिन्न प्रकार के वाहनों के चयन के साथ आदेश करने की सुविधा देता है। यातायात में लागत और समय की बचत के लिए मोटरसाइकिल, आरामदायक यात्रा के लिए कारें, और सबसे सस्ती सवारी के लिए ऑटो रिक्शा के विकल्प हैं। इसके अतिरिक्त, ऐप का उपयोग हाथों-हाथ डिलीवरी करने या खरीदारी सूची से सामानों की खरीद के लिए भी किया जा सकता है। यह ऐप App Store, Google Play, AppGallery, Galaxy Store और GetApps पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।